भौतिक प्रगति:
बांध : सभी 5 ब्लॉकों में कंक्रीटिंग का कार्य प्रगति पर है और लगभग 55% कंक्रीटिंग का काम पूरा हो चुका है।
डी-सिल्टिंग चैंबर: सभी 3 डी-सिल्टिंग चैंबर्स में लगभग 87% कंक्रीट लाइनिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जिसे अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
डीबीएम द्वारा एचआरटी (कुल 1591 मीटर ): लगभग 98% उत्‍खनन का कार्य पूर्ण हो है। लगभग 1309 मीटर तक ओवर्ट लाइनिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है।
टीबीएम द्वारा एचआरटी (कुल 11,359 मी.): अक्टूबर 2026 के निर्धारित लक्ष्‍य के साथ 31 दिसंबर, 2025 तक टीबीएम के माध्यम से कुल 7718 मी. (68%) एचआरटी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
मशीन हॉल : 

  यूनिट-1 में, जनरेटर बैरल तक कंक्रीटिंग का कार्य एलिवेशन 1030.45 मीटर तक पूर्ण हो चुका है। स्लैब के लिए आगे की रिफ्टिंग और शटरिंग का कार्य चल       रहा है। सर्विस बे में यूनिट-1 के स्टेटर की असेंबली का कार्य प्रगति पर है।
    यूनिट-2 में, जनरेटर बैरल तक कंक्रीटिंग के लिए रिफ्टिंग और शटरिंग का कार्य प्रगति पर है।
    यूनिट-3 में, स्टे रिंग पेडस्टल फाउंडेशन की कंक्रीटिंग और क्रेन बीम कॉलम की कंक्रीटिंग का कार्य प्रगति पर है।
    यूनिट 4 में राफ्ट कंक्रीटिंग के बाद, ड्राफ्ट ट्यूब इरेक्शन के लिए पेडस्टल शटरिंग और क्रेन बीम कॉलम की कंक्रीटिंग का कार्य प्रगति पर है।
ट्रांसफार्मर हॉल: यूनिट-1 में ईओटी क्रेन प्रचालन में है। सभी यूनिटों में जीआईएस स्लैब कास्टिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा, यूनिट-2 और 3 में जीआईएस फ्लोर के ऊपर ईओटी क्रेन के स्तंभों का कंक्रीटीकरण कार्य प्रगति पर है। यूनिट-4 में क्रेन बीम के लिए आर/एफ कार्य प्रगति पर है।
टीआरटी (कुल 3.04 किमी.): लगभग 99.60% शीर्ष (3033 मी.) और 48.30% बेंचिंग (1469 मी.) का उत्‍खनन कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है। लगभग 886 मी. में ओवर्ट लाइनिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है।
भौतिक प्रगति: 74.00% (दिसंबर 2025 तक)

कमीशनिंग कार्यक्रम: पहली यूनिट को मार्च 2027 तक और चौथी यूनिट (अंतिम यूनिट) को सितंबर 2027 तक कमीशन करने का लक्ष्य है।