1. पर्यावरण प्रभाव आकलन :
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा प्रदत्त टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) के अनुरूप मैसर्स वैपकोस इंडिया लिमिटेड (M/s WAPCOS India Ltd.) के परामर्श से पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) रिपोर्ट तैयार की। तत्पश्चात, विश्व बैंक की अनुशंसा पर वर्ष 2009 में मैसर्स सीईएस (M/s CES) द्वारा इसे और अधिक समृद्ध करते हुए समेकित पर्यावरण प्रभाव आकलन ( रिपोर्ट तैयार की गई।
Consolidated EIA-2009
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) की सलाह के अनुसार, पूर्व पर्यावरण स्वीकृति जारी होने की तिथि से 13 वर्ष (10+3) अर्थात 21.08.2020 के उपरांत नई पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने हेतु टीएचडीसीआईएल ने आवेदन किया, क्योंकि EIA अधिसूचना, 2006 में पर्यावरण स्वीकृति की वैधता को 13 वर्ष (10+3) से आगे बढ़ाने का कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है। मंत्रालय द्वारा जारी टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) के आधार पर टीएचडीसीआईएल ने मैसर्स वैपकोस इंडिया लिमिटेड के परामर्श से एक मौसम के आंकड़ों के आधार पर संशोधित पर्यावरण प्रभाव आकलन (REIA) रिपोर्ट तैयार की।.
REIA-2020
2. पर्यावरण प्रबंधन योजना:
पर्यावरण प्रबंधन योजना (EMP) मैसर्स वैपकोस इंडिया लिमिटेड के परामर्श से तैयार की गई तथा वर्ष 2009 में मैसर्स सीईएस (M/s CES) द्वारा इसे और अधिक समृद्ध किया गया। इसमें EIA रिपोर्ट में पहचाने गए संभावित पर्यावरणीय प्रभावों के अनुरूप परियोजना स्थल पर अपनाए जा रहे उपयुक्त शमन (Mitigation) उपायों एवं प्रबंधन रणनीतियों को सम्मिलित किया गया।
EMP-2009
इसके उपरांत, टीएचडीसीआईएल ने मैसर्स वैपकोस इंडिया लिमिटेड के परामर्श से पर्यावरण प्रबंधन योजना (EMP) को पुनः अद्यतन किया, जिसमें EIA रिपोर्ट में पहचाने गए संभावित पर्यावरणीय प्रभावों के अनुरूप परियोजना स्थल पर अपनाए जा रहे उपयुक्त शमन उपायों एवं प्रबंधन रणनीतियों को सम्मिलित किया गया।
EMP-2020