1. Environment Clearance:

पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) अधिसूचना, 2006 में निर्धारित अनुसूची के अनुसार तथा धारा 3(क) के अंतर्गत विष्णुगाड़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना (VPHEP) नदी घाटी जलविद्युत परियोजनाओं की श्रेणी–A (परियोजना क्षमता 25 मेगावाट से अधिक) में आती है। अतः परियोजना के निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) द्वारा EIA अधिसूचना, 2006 के प्रावधानों के अनुसार भारत सरकार से आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृतियाँ प्राप्त की गई हैं।

पर्यावरण स्वीकृति प्रदान किए जाने की तिथियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है। इनका अवलोकन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के परिवेश (PARIVESH) पोर्टल पर भी किया जा सकता है।

क्र. सं.स्वीकृतिसमयावधि / तिथि
0110 वर्ष की अवधि हेतु नवीन पर्यावरण स्वीकृति (Fresh Environment Clearance)22.08.2007
0203 वर्ष की अवधि हेतु पर्यावरण स्वीकृति का विस्तार (Extension of Environment Clearance)25.04.2018
03कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण पर्यावरण स्वीकृति (EC) की वैधता का विस्तार18.01.2021 एवं 16.06.2021
04पर्यावरण स्वीकृति पत्र (Environment Clearance Letter)26.08.2021

Link:

  1. Environment Clearance letter 2007
  2. Extension in Environment Clearance-2018
  3. Extension in EC due to out break of Covid-pandemic
  4. Environment Clearance letter-2021

2. वन स्वीकृति:

विष्णुगाड़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना (VPHEP) हेतु कुल 141.568 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण/डायवर्जन किया गया है, जिसमें 7 ग्रामों की 31.639 हेक्टेयर निजी भूमि, 22 राजस्व ग्रामों की 100.390 हेक्टेयर वन/वन पंचायत/सिविल सोयम भूमि तथा 9.539 हेक्टेयर लोक निर्माण विभाग (PWD) की भूमि सम्मिलित है। परियोजना द्वारा उक्त समस्त भूमि का विधिवत कब्जा प्राप्त कर लिया गया है।

  1. Stage-1 clearance of 80.507 Ha forest land by MoEF. (03.06.2011)
  2. Final approval for transfer of 80.507 Ha of forest land by MoEF. (28.05.2013)

Link:

  1. Stage-I letter
  2. Final Approval Letter

3. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण-पत्र

Link:

  1. Consent to Establishment letter-2007