खुर्जा परियोजना में दिनांक 09.12.2024 को आग लगने पर बचाव हेतु सुरक्षा संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि 1320 MW की इस थर्मल परियोजना में LDO (Light Diesel Oil) स्टोरेज टैंक की मौजूदगी सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक संवेदनशील मामला है। कुल क्षमता 2000 किलोलीटर क्षमता वाले टैंक में अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु आनसाईट मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर खुर्जा परियोजना के कार्यपालक निदेशक श्री कुमार शरद ने सभी को अवगत कराया कि LDO टैंक में अग्नि दुर्घटना होने पर इसमें लगा ऑटोमेटिक सिस्टम अपने आप कार्य करने लगेगा जिसमें मौजूद फोम एवं वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम आग पर तुरंत काबू कर लेगा। उन्होंने बताया कि अग्नि दुर्घटना होने की स्थिति से निबटने के लिए हमारे पास 04 फायर टेंडर (वाटर टाइप , फोम टाइप , DCP टाइप एवं फायर जीप विद ट्रेलर पंप ) भी हैं जिससे हम किसी भी अग्नि दुर्घटना पर नियंत्रण कर सकते है |

इस अवसर पर श्री कुमार शरद (कार्यपालक निदेशक), श्री अनिल त्यागी (AGM), श्री शैलेश ध्यानी (AGM), श्री मुकुल शर्मा (AGM), श्री ईश्वर दत्त तिग्गा (AGM), श्री विजय बिष्ट (DGM), श्री अमरेन्द्र विश्वकर्मा (DGM), श्री वाई एस नेगी,उप० प्रबंधक (सुरक्षा), श्री एच० एस० चौहान, अभियंता (सुरक्षा), श्री प्रवीण तिवारी (क्षेत्र अधिकारी), फायर टीम, प्लांट की सिक्यूरिटी टीम, मेडिकल टीम एवं सुरक्षा विभाग की पूरी टीम मौजूद रही |

खुर्जा परियोजना में मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन    , खुर्जा परियोजना में मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन    , खुर्जा परियोजना में मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन