'लाइफ'  भारत के नेतृत्व में चलाया जाने वाला एक वैश्विक जन आंदोलन है

'लाइफ'  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा  1 नवंबर, 2021 को ग्लासगो में कॉप- 26 में 'पर्यावरण की रक्षा और इसके संरक्षण के लिए' अनुचित और विनाशकारी उपयोग के स्‍थान पर 'उचित और विचारपूर्वक उपयोग'  के लिए एक जन आंदोलन के रूप में पेश किया गया था।

इसका उद्देश्य व्यक्तियों और समुदायों को ऐसी जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है जो प्रकृति के साथ सहयोगी हो और इसे क्षति न पहुंचाए।

ऐसी जीवन शैली को अपनाने वालों को प्रो प्लैनेट पीपल के रूप में पहचाना जाता है।

भारत अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदानों में 'लाइफ'  को शामिल करने वाला पहला देश है:

"भारत जलवायु परिवर्तन का सामना करने की कुंजी के रूप में 'लाइफ' के लिए एक जन आंदोलन के माध्यम से, अपनी परंपराओं एवं संरक्षण तथा संयम के मूल्य के आधार पर जीने के स्वस्थ और सतत तरीके को आगे बढ़ाएगा और उसका प्रचार एवं प्रसार करेगा।"