THDC Logo

 

विजन

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का लक्ष्य सतत विद्युत उत्पादन में विश्व में अग्रणी बनना है।

मिशन

कार्बन-न्यूट्रल विद्युत उत्पादक का लक्ष्य हासिल करना पर्यावरण प्रबंधन में उच्चतम संभव मानकों को प्राप्त करने के लिए, प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार और नवीन पर्यावरण-अनुकूल प्रौ‌द्योगिकियों, हितधारक सहभागिता और पर्यावरणीय नियमो के अनुपालन के माध्यम से पारिस्थितिक दुष्प्रभावों को कम करना और संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना।

सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करना।

मूल्य

हम पर्यावरणीय प्रबंधन के महत्व को भलीभांति जानते हैं एवं पर्यावरण पर अपनी गतिविधियों के प्रभाव को कम करने का प्रयास करते हैं। इसलिए, हमें :

  1. विधिक मांगो का अनुपालनः हम अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं को स्थापित करेंगे एवं उनका पालन करेंगे और पर्यावरण से संबंधित सभी लागू विधिक मांगो, नियम एवं विनियमों का अनुपालन करेंगे।
  2. सक्रिय दृष्टिकोण अपनाएंगेः हम अपनी निर्णय लेने की प्रक्रिया में पर्यावरणीय विचारों के प्रति एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाएंगे। हम अपने व्यावसायिक निर्णयों में पर्यावरणीय पहलुओं को प्रमुख महत्व प्रदान करेंगे।
  3. नवाचार एवं पर्यावरण: अनुकूल प्रौ‌द्योगिकियों को अपनानाः हम अपने प्रचालन के क्षेत्र में जलवायु के संतुलन को सुनिश्चित करने वाली पर्यावरण-अनुकूल प्रौ‌द्योगिकियों को नया रूप देने और अपनाने के लिए अनुसंधान और विकास गतिविधियां संचालित करेंगे।
  4. संसाधनों का संरक्षण एवं अपशिष्ट में कमी लानाः हम संसाधनों के संरक्षण, अपशिष्ट में कमी लाने और अपनी गतिविधियों से जुड़े पर्यावरणीय जोखिमों को कम करने का प्रयास करेंगे। हम अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाएंगे।
  5. अपनी पर्यावरण प्रबंधन प्रणालियों में निरंतर सुधारः हम अपनी पर्यावरण प्रबंधन प्रणालियों की समीक्षा करेंगे और उनमें निरंतर सुधार करेंगे तथा उन्हें अपनी व्यावसायिक प्रक्रियाओं के साथ एकीकृत करेंगे।
  6. हितधारकों से संवाद और उनका सशक्तिकरणः हम अपनी पर्यावरण नीति को अपने सभी हितधारकों के साथ साझा करेंगे तथा उन्हें इस नीति में निहित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाएंगे। 1112/2023