यह परियोजना महाराष्ट्र के कोल्हापुर एवं सिंधुदुर्ग जिलों में स्थित है। इसमें ऊपरी एवं निचले जलाशय शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक का निर्माण कंक्रीट ग्रेविटी बांध द्वारा किया जाएगा। ऊपरी जलाशय कोल्हापुर जिले में, जबकि निचला जलाशय सिंधुदुर्ग जिले में स्थित है। विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।