टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) भारत का पहला 1,000 मेगावाट क्षमता वाला वैरिएबल स्पीड पंप्ड स्टोरेज प्लांट है, जिसे 1,000 मेगावाट पीकिंग विद्युत उपलब्ध कराने, ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ाने तथा ऑफ-पीक घंटों के दौरान उपलब्ध अतिरिक्त विद्युत का उपयोग करके सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे अनिरंतर नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के ग्रिड में एकीकरण को सुगम बनाने के लिए विकसित किया गया है।

इस परियोजना में टिहरी बाँध और कोटेश्वर बाँध के जलाशयों को क्रमशः ऊपरी एवं निचले जलाशय के रूप में उपयोग किया गया है। इसमें 250 मेगावाट क्षमता की चार रिवर्सिबल इकाइयाँ शामिल हैं, जिन्हें भागीरथी नदी के बाएँ तट पर स्थित भूमिगत मशीन हॉल में स्थापित किया गया है। परियोजना की एक प्रमुख तकनीकी विशेषता रिवर्सिबल इकाइयों के अधिकतम और न्यूनतम परिचालन हेड के बीच लगभग 90 मीटर का पर्याप्त हेड परिवर्तन है।

टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट 12 अप्रैल 2026 तक अपनी पूरी 1,000 मेगावाट क्षमता के साथ पूर्ण रूप से कमीशन हो चुका है।

सामान्य विशेषताएं (GENERAL FEATURES)

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
स्थापित क्षमता (Installed Capacity)1000 मेगावाट (4 x 250 मेगावाट)
स्थान (Location)टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
राउंड ट्रिप दक्षता (Round Trip Efficiency)75% से अधिक
व्यावसायिक संचालन तिथि (Commercial Operation Date)इकाई-1: 07.06.2025
इकाई-2: 10.07.2025
इकाई-3: 12.12.2025
इकाई-4: 12.04.2026
लाभार्थी राज्य / केंद्र शासित प्रदेश (Beneficiary States/ UTs)उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात

मुख्य तकनीकी विशेषताएं (KEY TECHNICAL FEATURES)

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
अपस्ट्रीम जलाशय (Upstream Reservoir)टिहरी बांध जलाशय
डाउनस्ट्रीम जलाशय (Downstream Reservoir)कोटेश्वर बांध जलाशय
हेड वॉटर लेवल (Head Water Level)अधिकतम: EL 830 मीटर; न्यूनतम: EL 740 मीटर
हेड रेस टनल (Head Race Tunnels)2 × 8.5 मीटर व्यास; HRT-3: 932 मीटर, HRT-4: 1,060 मीटर
अपस्ट्रीम सर्ज शाफ्ट (Upstream Surge Shafts)2 नग; 20.92 मीटर व्यास और 145 मीटर ऊंचाई प्रत्येक
पेनस्टॉक (Penstocks)4 नग × 6.0 मीटर व्यास, स्टील-लाइन; कुल लंबाई: 1,389 मीटर
डाउनस्ट्रीम सर्ज शाफ्ट (Downstream Surge Shafts)2 नग × 18.44 मीटर व्यास और 69 मीटर ऊंचाई प्रत्येक
टेल रेस टनल (Tail Race Tunnels)2 नग × 9.1 मीटर व्यास; TRT-3: 1,080 मीटर, TRT-4: 1,190 मीटर
टेल वॉटर लेवल (Tail Water Level)अधिकतम: EL 612.5 मीटर;
न्यूनतम: EL 606 मीटर (पंपिंग मोड); EL 603 मीटर (टरबाइन मोड)
पावरहाउस (Powerhouse)भूमिगत (Underground), बायें तट पर
जनरेटिंग इकाइयां (Generating Units)4 × 250 मेगावाट
मशीन का प्रकार (Machine Type)वेरिएबल स्पीड वर्टिकल फ्रांसिस-टाइप रिवर्सिबल टरबाइन
टरबाइन नेट हेड रेंज (Turbine Net Head Range)122.8 मीटर – 220.7 मीटर
पंप नेट हेड रेंज (Pump Net Head Range)132.8 मीटर – 228 मीटर
डिजाइन हेड (Design Head)188 मीटर
प्रति इकाई डिजाइन डिस्चार्ज (Design Discharge per Unit)109.5 क्युमेक्स – पंप मोड
146.9 क्युमेक्स – टरबाइन मोड
गति (Speed)230.77 आरपीएम (सिंक्रोनस स्पीड)
206 आरपीएम - 250 आरपीएम (वेरिएबल स्पीड)
स्विचयार्ड (Switchyard)420 केवी इनडोर SF₆ स्विचगियर

 

  1. 1000 मेगावाट पीकिंग विद्युत उत्पादन क्षमता (लगभग 2442 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत उत्पादन अपेक्षित)।
  2. अधिशेष विद्युत के कुशल भंडारण (Power Banking) हेतु एक विश्वसनीय माध्यम।
  3. ग्रिड को सहायक (Ancillary) सेवाएँ प्रदान करता है।
  4. वर्ष 2035-36 तक आवश्यक 100 गीगावाट पम्प्ड स्टोरेज परियोजना (PSP) क्षमता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान।


     
क्र.सं.विवरणपंपिंग (एमयू)उत्पादन (एमयू)
1जुलाई 2026 के दौरान पंपिंग/उत्पादन184.95144.32
2वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान संचयी पंपिंग/उत्पादन (जुलाई 2026 तक)597.87462.72