About the Profile
विद्युत मंत्रालय द्वारा श्री पीयूष सिंह, अपर सचिव (थर्मल) को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में भारत सरकार के नामित निदेशक के रूप में दिनांक 11.06.2024 से नियुक्त किया गया है। आप भारतीय प्रशासनिक सेवा महाराष्ट्र कैडर के 2000 बैच के अधिकारी है तथा आपने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। आप भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय में संयुक्त सचिव (थर्मल और कोयला, वितरण) के पद पर कार्यरत हैं। आपने जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महाराष्ट्र सरकार में विभिन्न पदों का कार्य किया है। आपने उत्तराखंड के नियोजन विभाग, देहरादून में भी अपनी सेवाएं दी हैं। आपके पास लोक प्रशासन और योजना के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है।
Designation
अपर सचिव(थर्मल),विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, सरकार द्वारा नामित निदेशक