कोटेश्वर एचईपी, टिहरी बांध, हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स (2400 मेगावाट) का एक अभिन्न अंग है जो इससे लगभग 22 किमी डाउनस्ट्रीम में स्थापित किया गया है। कोटेश्वर में भागीरथी नदी पर 97.5 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी बांध और दाहिने किनारे पर एक सतही विद्युत गृह स्थापित किया गया है जिसमें 100-100 मेगावाट की चार पारंपरिक प्रकार (फ्रांसिस) की उत्पादन यूनिट लगी हैं । बांध में 13243 क्यूमेक्स संभावित अधिकतम जल (पीएमएफ) की निकासी हेतु 4 स्पिलवे प्रतिस्थापित किए गए हैं। ओवरफलो स्पिलवे और ऊर्जा अपव्यय व्यवस्था नदी मार्ग में ही केंद्रीय रूप से स्थापित की गई है। कोटेश्वर जलाशय की भंडारण क्षमता 35.0 एमसीएम है और यह पीएसपी टिहरी के लिए निचले (संतुलन) जलाशय के रूप में कार्य करता है।
टिहरी जलाशय से छोड़े गए जल को कोटेश्वर एचईपी द्वारा विनयमित किया जाता है जिससे कि कोटेश्वर के डाउनस्ट्रीम में नदी में निरंतर प्रवाह बना रहे तथा सिंचाई में इसका प्रयोग किया जा सके तथा जल में रहने वाले जीवों के साथ ही जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। इसके साथ ही देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे स्थानों पर रहने वाले लोगों तथा तीर्थयात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। निरंतर प्रवाह बनाए रखने में मदद के लिए केएचईपी की कम से कम एक मशीन लगातार चलती रहती है। टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स के कार्यान्वयन की सुविधा हेतु केएचईपी उत्तरी ग्रिड में एक प्रमुख पीकिंग स्टेशन के रूप भूमिका निभा रहा है।
सभी चार इकाइयां (यूनिट- I से IV) मार्च 2011, मार्च 2011, जनवरी 2012 और मार्च 2012 में उत्तरी ग्रिड के साथ सिंक्रोनाइज कर दी गई और क्रमशः 01 अप्रैल 2011, 26 अक्टूबर 2011, 13 फरवरी 2012 और 01 अप्रैल 2012 से वाणिज्यिक संचालन में हैं।
1.मुख्य विशेषताएं
| अवस्थिति | |
| राज्य | उत्तराखण्ड |
| जिला | टिहरी गढ़वाल |
| समीपता | कोटेश्वर बांध,टिहरी बांध स्थल के डाउनस्ट्रीम पर लगभग 22 कि.मी. की दूरी पर पेंदार्स गांव के निकट भागीरथी नदी पर स्थित है। |
| जल-विज्ञान(हाइड्रोलॉजी) |
| जलागम क्षेत्र | बांध स्थल पर 7,691 वर्ग कि.मी. |
| बर्फ जलागम | 2,328 वर्ग कि.मी. |
| डिजाइन बाढ़ | 13,240 क्यूमेक्स |
| वार्षिक रन ऑफ | 8.14 कि.मी.3 |
| वार्षिक सामान्य जल प्रवाह | 258.0 क्यूमेक्स |
| जलाशय भंडारण |
| पूर्ण जलाशय स्तर (एफ.आर..एल.) | ई.एल. 612.5 मी. |
| अधिकतम बाढ़ स्तर (एम.एफ.एल) | ई.एल. 615.0 मी. |
| न्यूनतम ड्रा डाउन लेवल (एम.डी.डी.एल.) | ई.एल. 598.5 मी. |
| एफ.आर.एल. तक सकल भंडारण | 88.9 एम.सी.एम. |
| लाइव भंडारण क्षमता | 35.0 एम.सी.एम. |
| 2.तकनीकी विशेषताएं | |
| डाइवर्जन सुरंग |
| आकार एवं प्रकार | 8.0 मी. ब्यास हॉर्स शू.टाइप |
| लम्बाई | 593.0 मी. |
| निकासी | 1180 क्यूमेक्स |
| बांध |
| प्रकार | कंक्रीट ग्रेविटी |
| गहनतम नींव स्तर से ऊपर अधिकतम ऊँचाई | 97.5 मी. |
| बांध के शीर्ष की ऊँचाई | ई.एल. 618.5 मी. |
| क्रेस्ट की लम्बाई | 300.50 मी. |
| नॉन ओवर फ्लो सेक्शन की लम्बाई | 196.50 मी. |
| स्पिलवे |
| आर.एफ.एल. (612.5 मी.) पर निकासी | 9140 क्यूमेक्स |
| क्षमता | |
| एम.एफ.एल. (615.0 मी.) पर निकासी | 13240 क्यूमेक्स |
| क्षमता | |
| बेज़ की संख्या | 4 |
| बे की चौड़ाई | 18 मी. |
| क्रेस्ट एलीवेशन | 594.50 मी. |
| सर्विस गेटों के प्रकार | रेडियल |
| गेटों के आकार | 18 मी.X 16 मी. |
| पावर इन्टेक | |
| अवस्थिति | वाटर रिटेनिंग स्ट्रक्चर में एकीकृत राइट बैंक |
| इन्टेक सिल लेवल | 582.5 मी. |
| पेनस्टॉक्स की संख्या एवं आकार | 4 सं., 6.2 मी. ब्यास |
| सर्विस गेट का प्रकार | फिक्स्ड व्हील |
| विद्युत गृह | |
| प्रकार | बांध के निचले सिरे पर सतही |
| अवस्थिति | (राइट बैंक) दायां किनारा |
| इकाइयों की संख्या | 4 |
| इकाई की दर क्षमता | 100 मे.वा. |
| संस्थापित क्षमता | 400 मे.वा. |
| टरबाईन का प्रकार | वर्टिकल शाफ्ट फ्रांसिस टाइप |
| अधिकतम शीर्ष | 75.0 मी. |
| न्यूनतम शीर्ष | 58.0 मी. |
| रेटेड हेड | 69.0 मी. |
| प्रत्येक इकाई के रेटेड हेड पर अधिकतम प्रवाह | 161 क्यूमेक्स |
| स्विच यार्ड | |
टाइप आउटडोर ऑन सरफेस आकार | 400 के.वी. 215.5 मी.x136 मी. |
| विद्युत उत्पादन | |
| चालू वर्ष में 90% डिज़ाइन ऊर्जा | 1155 मि.यू. |
इस परियोजना के पूर्ण होने से मुख्य लाभ निम्न होंगे :-
- 400 मेगावाट पीकिंग पावर।
- डिज़ाइन एनर्जी-1155एमयू (90% चालू वर्ष)
- सिंचाई प्रयोजनों के लिए टिहरी जलाशय से पानी छोड़ने का विनियमन
- कोटेश्वर जलाशय, टिहरी पम्प स्टोरेज प्लांट के लिए पूर्व-अपेक्षित निचले जलाशय का काम भी करेगा।
नवीनतम अद्यतन 10/3/2026 किया गया ।