1.    अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में स्थित 1,200 मेगावाट क्षमता वाली कलई-II जलविद्युत परियोजना के क्रियान्वयन हेतु ₹14,105.83 करोड़ की निवेश स्वीकृति अप्रैल 2026 में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) द्वारा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) को प्रदान की गई है।

 

2.    टीएचडीसीआईएल ने महाराष्ट्र राज्य में कुल 6,790 मेगावाट स्थापित क्षमता वाली छह पम्प स्टोरेज परियोजनाओं (PSPs) के माध्यम से पम्प स्टोरेज ऊर्जा के दोहन हेतु 03.09.2024 को महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

इसके अतिरिक्त, एनटीपीसी द्वारा 2,600 मेगावाट की कुल क्षमता वाली दो पम्प स्टोरेज परियोजनाओं के क्रियान्वयन का दायित्व भी टीएचडीसीआईएल को सौंपा गया है। वर्तमान में छह परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

 

3.    टीएचडीसीआईएल ने महाराष्ट्र की महाजेनको रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (MREL) के साथ ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS), हाइब्रिड सोलर, सोलर, फ्लोटिंग सोलर, पवन एवं अपतटीय पवन परियोजनाओं तथा स्व-पहचानी गई पम्प स्टोरेज परियोजनाओं (PSPs) जैसे नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास हेतु भी एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

अनुमोदित संयुक्त उपक्रम समझौते (JVA) में संशोधन के उपरांत, पारस्परिक सहमति से केवल पम्प स्टोरेज परियोजनाओं (PSPs) की स्थापना पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया है।

 

4.    टीएचडीसीआईएल ने छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले में स्थित डांगरी में 1,400 मेगावाट क्षमता की पम्प स्टोरेज आधारित जलविद्युत परियोजना के संयुक्त उपक्रम (JV) मोड में विकास हेतु 10.03.2025 को छत्तीसगढ़ सरकार एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस परियोजना की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) द्वारा तैयार की जा रही है।

 

5.    टीएचडीसीआईएल ने तीन संयुक्त उपक्रम कंपनियों का गठन किया है, जिनमें उत्तर प्रदेश में 2,000 मेगावाट सौर पार्क के विकास हेतु टुस्को लिमिटेड, राजस्थान में 10,000 मेगावाट सौर पार्क के विकास हेतु ट्रेडको राजस्थान लिमिटेड तथा उत्तराखंड में अप्रयुक्त जलविद्युत क्षमता के दोहन हेतु टुइको लिमिटेड शामिल हैं।

 

इसके अतिरिक्त, कुछ अन्य परियोजनाएं भी व्यवसाय विकास के विभिन्न चरणों में हैं।