टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) इकाई में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (HoP), श्री अजय वर्मा ने परियोजना के प्रशासनिक परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री सिपन कुमार गर्ग ने निगम की विभिन्न इकाइयों एवं परियोजनाओं में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र निर्माण एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के योगदान को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने सभी कर्मचारियों से निरंतर कौशल-वृद्धि करते हुए राष्ट्रीय हित में निगम की सेवा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (VPHEP), श्री अजय वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक एवं संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की प्रगति की जानकारी साझा करते हुए देश की ऊर्जा सुरक्षा में परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में कार्य करते हुए विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के बावजूद परियोजना कार्यों के प्रति समर्पण एवं प्रतिबद्धता दिखाने के लिए सभी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
समारोह में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं परियोजना के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी रंगारंग बना दिया। इस अवसर पर विभिन्न अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यालयी छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
समारोह में परियोजना के समस्त कर्मचारियों के साथ-साथ टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारीगण, जिनमें श्री के.पी. सिंह, महाप्रबंधक (टीबीएम/पावर हाउस/समा. एवं पर्या.); श्री आर.पी. मिश्रा, महाप्रबंधक (डैम); तथा श्री रविंद्र सिंह राणा, महाप्रबंधक (ईएम) उपस्थित रहे।
विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में आयोजित यह गणतंत्र दिवस समारोह स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, राष्ट्रीय विकास एवं हिमालयी क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

1 , 2 , 3 , 4 , 5 , 6 , 8 , 12 , 121 , 13 , 14 , 15 , 16 , 17 , 18