खुर्जा परियोजना में दिनांक 30.04.2026 को पब्लिक सेक्टर डे का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनांक 10.04.2026 से 30.04.2026 के बीच परियोजना में नारा प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जागरूकता सत्र जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पब्लिक सेक्टर डे के महत्व को बताने के लिए एवं इसके प्रचार-प्रसार के लिए परियोजना के महत्वपूर्ण स्थानों पर संबंधित बैनर भी लगवाए गए। समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री बिनोद कुमार साहू, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) ने अपने संबोधन में कहा कि पब्लिक सेक्टर डे हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन हमें सार्वजनिक क्षेत्र के अमूल्य योगदानों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाएँ न केवल राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं, बल्कि के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया एवं विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी। सभी कार्यक्रमों को आयोजित कराने में मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।