About the Profile
डॉ. आशीष कुमार गोयल को 24 अप्रैल, 2026 से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग में अपर मुख्य सचिव (ACS) के रूप में कार्यरत हैं तथा वे यू.पी.पी.सी.एल., यूपीपीटीसीएल, यूपीएसएलडीसी एवं उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड जैसे विभिन्न राज्य उपक्रमों के निदेशक मंडलों में भी सदस्य हैं। वे लोक प्रशासन, अवसंरचना विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं।
उन्होंने पूर्व में ग्रामीण विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी के महानिदेशक के रूप में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन का दायित्व संभाला। अपने विशिष्ट कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव (ग्रामीण विकास), उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक तथा प्रयागराज के मंडलायुक्त सहित अनेक वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।
डॉ. गोयल ने आईआईटी दिल्ली से बी.टेक., अर्थशास्त्र में एम.ए. एवं पीएच.डी., तथा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक मैनेजमेंट में एम.एससी. की उपाधि प्राप्त की है।
उन्हें वर्ष 2020 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है तथा बड़े पैमाने पर जन पहल में उनके योगदान, विशेषकर कुंभ मेला 2019 के सफल आयोजन के लिए, उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं।