About the Profile
श्री वीरेंद्र मलिक, कार्यपालक निदेशक (वित्त), एनटीपीसी लिमिटेड, को एनटीपीसी के नामित निदेशक के रूप में 31 जुलाई 2024 से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है। श्री मलिक, जो इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फेलो सदस्य हैं तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएल.बी.) की उपाधि रखते हैं, वित्तीय प्रबंधन, सिस्टम विकास, ईआरपी क्रियान्वयन, कराधान, परियोजना वित्तपोषण एवं व्यावसायिक परिचालन के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ईएससीपी बिजनेस स्कूल, पेरिस से एडवांस्ड मैनेजमेंट एवं लीडरशिप प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। अपने वर्तमान दायित्व से पूर्व, उन्होंने एनटीपीसी के साझा सेवा केंद्र, विंध्याचल में वित्त विभाग का नेतृत्व किया तथा एनटीपीसी में डिजिटल परिवर्तन और कॉर्पोरेट गवर्नेंस पहलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।