यह परियोजना महाराष्ट्र के कोल्हापुर एवं रत्नागिरी जिलों में स्थित है। इसमें एक ऊपरी जलाशय शामिल होगा, जिसका निर्माण जियोमेम्ब्रेन-फेस्ड रॉकफिल बांध द्वारा तथा एक निचले जलाशय का निर्माण कंक्रीट ग्रेविटी बांध द्वारा किया जाएगा। ऊपरी जलाशय कोल्हापुर जिले में, जबकि निचला जलाशय रत्नागिरी जिले में स्थित है। विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।