संसदीय राजभाषा समिति की आलेख एवं साक्ष्य समिति द्वारा उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन का निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। समिति ने परियोजना में हिंदी के प्रभावी प्रयोग, राजभाषा संबंधी कार्यों के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के बढ़ते उपयोग की सराहना की।
भारत सरकार की राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से संसदीय राजभाषा समिति की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के अध्यक्ष एवं माननीय सदस्यों का राजभाषा निरीक्षण एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम दिनांक 22 मई से 25 मई 2026 तक मसूरी, उत्तराखंड में आयोजित किया गया। इस दौरान चमोली नराकास से संबद्ध विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों एवं उपक्रमों द्वारा अपने-अपने संस्थानों में हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए।
विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना, चमोली नराकास का सक्रिय सदस्य कार्यालय है। एनटीपीसी तपोवन की अध्यक्षता में संचालित चमोली नराकास के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, पीपलकोटी सहित कुल सात सदस्य कार्यालयों ने दिनांक 23 मई 2026 को आयोजित संसदीय निरीक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की।
निरीक्षण के दौरान समिति ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, पीपलकोटी द्वारा राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे प्रयासों को संतोषजनक बताते हुए विशेष प्रशंसा व्यक्त की। समिति ने कार्यालयीन पत्राचार, प्रशासनिक कार्यों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रकाशनों, जनसंपर्क गतिविधियों तथा विभिन्न आधिकारिक आयोजनों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग को सराहा।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से कार्यपालक निदेशक (वीपीएचईपी), श्री अजय वर्मा एवं वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं. एवं प्रशा.), श्री वीरेंद्र दत्त भट्ट ने समिति के समक्ष परियोजना में राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसके साथ प्रबंधक (जनसंपर्क), श्री वाई.एस. चौहान तथा सहायक प्रबंधक (जनसंपर्क), श्री अविनाश कुमार ने भी निरीक्षण एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम में सहभागिता की. 
इस अवसर पर संसदीय राजभाषा समिति के माननीय सांसद सदस्यगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
संसदीय राजभाषा समिति की आलेख एवं साक्ष्य उप-समिति में निम्न माननीय सांसद सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे: 
1.    श्री भर्तृहरि महताब — सांसद (लोकसभा), अध्यक्ष 
2.    डॉ. दिनेश शर्मा — सांसद (राज्यसभा), सदस्य 
3.    श्री उज्ज्वल रमण सिंह — सांसद (लोकसभा), सदस्य 
4.    श्रीरंग अप्पा बारणे — सांसद (लोकसभा), सदस्य 
5.    श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह — सांसद (लोकसभा), सदस्य 
6.    श्री शंकर लालवानी — सांसद (लोकसभा), सदस्य 
7.    श्री सतीश कुमार गौतम — सांसद (लोकसभा), सदस्य 
इसके अतिरिक्त समिति सचिवालय से श्रीमती राधा कत्याल नारंग (सचिव, समिति), श्री इरफान अहमद खान (वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी), श्रीमती शिवानी चंद्रा (समिति रिपोर्टर) तथा श्री राहुल गुप्ता (समिति सहायक) भी उपस्थित रहे। 

राजभाषा कार्यान्वयन का निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न , राजभाषा कार्यान्वयन का निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न , राजभाषा कार्यान्वयन का निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न