परिचय 

कलई-II जलविद्युत परियोजना अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के हवाई क्षेत्र में स्थित है। परियोजना स्थल निकटतम रेलवे स्टेशन तिनसुकिया से लगभग 325 किमी तथा निकटतम हवाई अड्डे डिब्रूगढ़ से लगभग 362 किमी की दूरी पर स्थित है।

यह परियोजना ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी लोहित नदी पर 198 मीटर ऊँचे कंक्रीट ग्रैविटी बाँध के निर्माण सहित पॉन्डेज (जलाशय) युक्त रन-ऑफ-द-रिवर (Run-of-River) योजना है।

परियोजना की स्थापित क्षमता 1200 मेगावाट है, जिसमें 190 मेगावाट की 06 उत्पादन इकाइयाँ तथा 60 मेगावाट की 01 उत्पादन इकाई शामिल है।

परियोजना के पूर्ण होने पर, 95% संयंत्र उपलब्धता तथा 90% विश्वसनीय (Dependable) वर्ष के आधार पर प्रतिवर्ष लगभग 4,852.95 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत उत्पादन होने की अपेक्षा है। साथ ही, अल्प प्रवाह अवधि (नवंबर से मार्च) के दौरान प्रतिदिन औसतन 3 घंटे से अधिक की पीकिंग (Peak Power Generation) उपलब्ध होने की संभावना है।

 

परियोजना का EIA-EMP (पर्यावरणीय प्रभाव आकलन और प्रबंधन योजना) वर्ष 2024-2025 के दौरान परामर्शदाता एजेंसी M/s WAPCOS India Ltd. के माध्यम से तैयार किया गया है। यह कार्य भारत सरकार के MoEF&CC (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) द्वारा निर्धारित 'संदर्भ की शर्तों' (ToR) के अनुरूप किया गया है। परियोजना के लिए जन-सुनवाई (Public Hearing) अगस्त 2025 में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, और विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (EAC) द्वारा परियोजना के लिए 'पर्यावरणीय मंजूरी' (EC) की सिफारिश कर दी गई है। पर्यावरणीय मंजूरी (EC) शीघ्र ही प्राप्त होने की आशा है।

 

वैधानिक मंजूरी: कलाई-II HEP के लिए MoEF&CC द्वारा पर्यावरण मंजूरी दी गई

क्र.सं.विशेषताएंविवरण
1.स्थानलोहित नदी पर, अंजाव/हवाई जिला, अरुणाचल प्रदेश
निकटतम हवाई अड्डा: डिब्रूगढ़ (असम)
2.अक्षांश (बांध)
देशांतर
27º54’20”
96º48’16”
3.परियोजना का प्रकारपॉन्डेज के साथ रन ऑफ रिवर (कम पानी के मौसम के दौरान 3 घंटे से अधिक)
4.परियोजना क्षमता6X190 मेगावाट एवं 1X60 मेगावाट
5.कैचमेंट एरिया (जलग्रहण क्षेत्र)15,654 वर्ग किमी
6.डिजाइन फ्लड (PMF)
ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF)
24,268 क्यूमेक्स
3,574 क्यूमेक्स
7.डाइवर्ट सुरंगें (Diversion Tunnels)5 नग @ 14.4 मीटर व्यास, कुल लंबाई - 5031 मीटर
8.बांधकंक्रीट ग्रेविटी बांध, 198 मीटर (सबसे गहरे नींव स्तर से ऊपर) ऊंचा, 272 मीटर लंबा
9.बांध पर नदी तल का स्तर (River Bed Level)EL 779.5 मीटर
10.पूर्ण जलाशय स्तर (FRL) / न्यूनतम ड्रा डाउन स्तर (MDDL)
न्यूनतम टेल वाटर स्तर (TWL)
EL 904.80
EL 900 मीटर
EL 779.80
11.लाइव स्टोरेज (उपयोगी भंडारण)29.76 M cum (मिलियन घन मीटर)
12.स्लुइस स्पिलवे क्रेस्ट एलिवेशनEL 820 मीटर
13.हेड रेस टनल (HRT)5 नग @ 7.5 मीटर व्यास एवं 1 नग @ 8.5 मीटर व्यास,
कुल लंबाई - 598 मीटर
14.डिजाइन डिस्चार्ज1128 क्यूमेक्स
15.सर्ज चैंबर का आकार228 मीटर (लंबाई) X 20.75 मीटर (चौड़ाई) X 63.2 मीटर (ऊंचाई)
16.प्रेशर शाफ्ट6 नग, भूमिगत और स्टील लाइन्ड, गोलाकार, 5 नग @ 6.2 मीटर व्यास, कुल 899 मीटर लंबा एवं 1 नग @ 7.0 मीटर व्यास (151 मीटर लंबा) जो 6.2 मीटर (29 मीटर लंबा) और 3.5 मीटर (29 मीटर लंबा) में विभाजित होता है
17.पावर हाउस
रेटेड नेट हेड
डिजाइन एनर्जी
भूमिगत, वर्टिकल फ्रांसिस टरबाइन
मुख्य टरबाइन- 115.4 मीटर, सहायक टरबाइन- 120.24 मीटर
4852.95 MU (मिलियन यूनिट्स)
18.टेल रेस टनल3 नग, गोलाकार आकार, 11.2 मीटर व्यास, 3939 मीटर लंबी