Posted on: By: kdrana
  • 2025:
    1.    सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-1 (660 मेगावाट) जनवरी 2025 में और यूनिट-2 सितंबर 2025 में शुरू हो गई है।
    2.    टिहरी पीएसपी (1000 मेगावाट) की यूनिट-1 और यूनिट-2 क्रमशः 7 जून 2025 और 10 जुलाई 2025 से संचालन में हैं।
    3.    अमेलिया कोयला खदान का काम तय समय से पहले 18 फरवरी 2025 को शुरू हो गया।
    4.    अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में कलई-II जलविद्युत परियोजना (1200 मेगावाट) का काम शुरू किया गया।
  • 2024:
    1.    ऋषिकेश में ग्रीन हाइड्रोजन का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया।
    2.    चित्रकूट एवं ललितपुर सोलर पावर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री द्वारा क्रमशः 18 दिसंबर 2023 एवं 4 मार्च 2024 को किया गया।
  • 2023:
    1.    टिहरी पीएसपी (4x250 मेगावाट) की यूनिट-1 (30 मार्च 2023) एवं यूनिट-2 (26 दिसंबर 2023) की स्थापना एवं संयोजन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
    2.    उत्तराखंड में जलविद्युत परियोजनाओं के विकास हेतु दिनांक 06.03.2023 को UJVNL के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर किया गया, जिसके तहत दिसंबर 2023 में, संयुक्त उपक्रम कंपनी THDCIL–UJVNL Energy Company Limited का गठन किया गया। 
    3.    400 केवी खुर्जा एसटीपीपी स्विचयार्ड तथा 400 केवी खुर्जा–अलीगढ़ लाइन-1 एवं लाइन-2 दिनांक 08.06.2023 को सफलतापूर्वक संचालन में लाई गई ।
  • 2022:
    1.    दिसंबर 2022 में टिहरी झील पर तीन दिवसीय एशियन रैंकिंग चैंपियनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग ओपन कैनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप (टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप) का सफल आयोजन किया गया। 
    2.    राजस्थान राज्य में 10,000 मेगावाट अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क्स के विकास हेतु राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RRECL) के साथ साझेदारी में TREDCO Rajasthan Ltd. नामक संयुक्त उपक्रम कंपनी का गठन।
     
पदनाम
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक
Tenure
-
Profile Photo
श्री आर. के. विष्णोई