इस परियोजना की कुल स्थापित क्षमता 50 मेगावाट है, जिसमें 2 मेगावाट क्षमता वाले 25 पवन टर्बाइन जनरेटर (WTGs) शामिल हैं। ये टर्बाइन गुजरात के पाटन जिले के चार गाँवों में स्थापित किए गए हैं। इस परियोजना से उत्पादित विद्युत गुजरात राज्य को उपलब्ध कराई जा रही है। परियोजना को 29 जून 2016 को कमीशन किया गया था।

सामान्य विशेषताएं 

विवरण ब्योरा
क्षमता (Capacity)50 MW (25X2 MW)
स्थान (Location)पाटन, गुजरात
अपेक्षित वार्षिक ऊर्जा उत्पादन (AEP)25.22% CUF के साथ 110.50 MU
व्यावसायिक संचालन तिथि (Commercial Operation Date)29.06.2016
लाभार्थी राज्य (Beneficiary States)गुजरात

प्रमुख तकनीकी विशेषताएं 

विवरणब्योरा
WTG मॉडल (विंड टरबाइन जनरेटर)Gamesa G 97
WTG रेटिंग2000 kW
हब ऊंचाई (Hub Height)  90 m
रोटर व्यास (Rotor diameter)  97 m
पवन फार्म के पास पूलिंग सब-स्टेशन220/33kV अमरापुर सब-स्टेशन (SS)
ग्रिड सब-स्टेशनथराद सब-स्टेशन (SS), PSS से लगभग 90 किमी 
क्र.सं.विवरणउत्पादन (एमयू)
1अगस्त 2026 के दौरान उत्पादन4.08
2वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान संचयी (कुल) उत्पादन (अगस्त 2026 तक)37.79