यह परियोजना महाराष्ट्र के पुणे एवं ठाणे जिलों में स्थित है। इसमें ऊपरी एवं निचले जलाशय शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक का निर्माण तटबंध बांध द्वारा किया जाएगा। ऊपरी जलाशय पुणे जिले में, जबकि निचला जलाशय ठाणे जिले में स्थित है। विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।