• सभी आवश्यक अनुमति जैसे एफसी, ईसी, खनन पट्टा और सीटीई प्रदान की गई।
• अमेलिया कोयला खदान के लिए आवश्यक सरकारी और निजी भूमि सहित संपूर्ण 1412.37 हेक्टेयर भूमि टीएचडीसीआईएल द्वारा अधिग्रहित कर ली गई है। हालाँकि, निजी भूमि के भौतिक कब्जे के लिए, परियोजना प्रभावित परिवारों (पीएएफ) का स्थानांतरण प्रगति पर है।
• खदान का संचालन मेसर्स अमेलिया कोल माइनिंग लिमिटेड द्वारा एमडीओ मोड में किया जा रहा है।
• खदान 17.11.2022 को खोल दी गई है और 18.02.2023 से कोयला निष्कर्षण भी प्रारंभ हो गया है।
• अब तक लगभग 81.88 लाख टन कोयला उत्पादित किया जा चुका है।
• देवराग्राम रेलवे स्टेशन पर रेलवे साइडिंग से एनटीपीसी तक कोयला प्रेषण 29.06.2023 से प्रारंभ हुआ और दिसम्बर 2025 तक 1234 रेकस (47.09 लाख टन कोयला) भेजा जा चुका है।
• केएसटीपीपी को कोयला प्रेषण 06.08.2024 से प्रारम्‍भ हुआ और दिसम्बर 2025 तक 853 रेकस (32.71 लाख टन कोयला) भेजा गया है।
• अमेलिया कोयला खदान की वाणिज्यिक परिचालन तिथि (सीओडी) 18.02.2025 घोषित की गई है।