- यूनिट-1 ने 26.01.2025 को सफलतापूर्वक वाणिज्यिक परिचालन तिथि (COD) प्राप्त करने के उपरांत वाणिज्यिक संचालन प्रारंभ कर दिया है। इस इकाई का उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण 30.05.2025 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।
- यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन भी 26.09.2025 को 00:00 बजे से घोषित कर दिया गया है।
- संयंत्र के संचालन हेतु आवश्यक सभी साझा सुविधाएँ, जैसे स्विचयार्ड, कोयला परिवहन के लिए रेलवे साइडिंग, कोयला हैंडलिंग प्रणाली, चूना पत्थर एवं जिप्सम हैंडलिंग प्रणाली, राख (ऐश) हैंडलिंग प्रणाली, ऐश डाइक, जलापूर्ति प्रणाली तथा जल शोधन संयंत्र (Water Treatment Plant) आदि परिचालन में हैं।
नवीनतम अद्यतन 24/7/2026 किया गया ।