केएसटीपीपी-खुर्जा कार्यालय में 24.12.2025 को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया । श्री बिनोद कुमार साहू, मुख्य महाप्रबंधक, परियोजना ने आमंत्रित मुख्य वक्ता श्री प्रेमसिंह, पूर्व संयुक्त निदेशक (राजभाषा विभाग) को प्लांटर् भेंट कर सम्मानित किया । कार्यशाला को दो सत्र में संचालित किया गया । प्रथम सत्र में पारिभाषिक शब्दावली तथा द्वितीय सत्र में हिंदी वर्तनी व हिंदी वर्णमाला की विस्तृत जानकारी सभी प्रतिभागी कार्मिकों को दी गई । उक्त कार्यशाला में 24 अधिकारियों/ कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । श्री यशवंत सिंह नेगी, कनिष्ठ हिंदी अधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित कार्मिकों को हिंदी में काम-काज करने के लिए प्रेरित किया और कार्यशाला का संचालन किया । श्री दिलीप कुमार द्विवेदी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन / राजभाषा अधिकारी) ने आमंत्रित मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागी कार्मिकों का भी धन्यवाद ज्ञापन किया।

1 , 2 , 3 , 4