खुर्ज़ा परियोजना में 4 से 10 मार्च 2024 तक 53 वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनांक 04.03.2024 को, कार्यपालक निदेशक (परियोजना) के द्वारा सुरक्षा ध्वजारोहण किया गया एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ ग्रहण कराया गया। दिनांक 6 मार्च 2024 को सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका विषय था– ‘ईएसजी उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व'। दिनांक 7 मार्च 2024 को ‘औद्योगिक सुरक्षा’ विषय पर नारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद 9 मार्च 2024 को सभी कर्मचारियों को Fire safety की ट्रेनिंग दी गई। दिनांक 12 मार्च 2024 को कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण किया गया। निबंध प्रतियोगिता में श्री प्रभात कुमार (प्रशिक्षु, जनसंपर्क) एवं नारा प्रतियोगिता में श्री संजीव नौटियाल (उप प्रबंधक, मा. सं एवं प्रशा.) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सुरक्षा सप्ताह को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य परियोजना कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरुकता फैलाना था। इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने में श्री गजेन्द्र सिंह, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा), श्री यशवंत सिंह नेगी, उप प्रबंधक (सुरक्षा), श्री एच.एस. चौहान, अभियंता (सुरक्षा) की प्रमुख भूमिका रही।

DSC_0221_0 , DSC_0227_0 , DSC_0234_0