माननीय संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति के द्वारा 25 जून, 2026 को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कोटेश्वर यूनिट कार्यालय  का राजभाषा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप समिति के  संयोजक एवं माननीय संसद सदस्‍य (लोक सभा), श्री उज्ज्वल रमण सिंह, माननीय संसद सदस्‍य (राज्य सभा), श्री अनिल सुखदेवराव बोंडे, माननीय संसद सदस्‍य (लोक सभा), श्री हरिभाई पटेल, माननीय संसद सदस्‍य (लोक सभा), श्री जियाउर्रहमान ने कोटेश्वर कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान समिति के माननीय सदस्यों ने टीएचडीसी में राजभाषा कार्यान्वयन की प्रशंसा करते हुए कुछ सुझाव दिए। इस अवसर पर समिति की सचिव, डॉ निधि पाण्डेय एवं समिति सचिवालय के अधिकारी उपस्थित थे। टीएचडीसी की ओर से विद्युत मंत्रालय से श्री ओ.पी.मीना, मुख्य अभियंता (सीईए, विद्युत मंत्रालय) तथा श्री शमशेर सिंह उप निदेशक(राजभाषा), टीएचडीसी की ओर से श्री आर.आर.सेमवाल, मुख्य महाप्रबंधक (टीसी), डॉ अमर नाथ त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं. एवं प्रशा.), श्री मोहन सिंह, उप महाप्रबंधक (मा.सं. एवं प्रशा.), श्री गिरीश उनियाल, प्रबंधक (मा.सं.), उप प्रबंधक (राजभाषा), श्री पंकज कुमार शर्मा, सुश्री वाणी शुक्ला, सहा.प्रबंधक (रा.भा.) एवं श्रीमती नीरज सिंह, सहा. अधिकारी (रा.भा.) उपस्थित रहे।